लता मंगेशकर ने की ऋतिक के काम की तारीफ, एक्टर ने दिया खूबसूरत जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महान गायिका लता मंगेशकर ने माचो मैन ऋतिक रौशन की तारीफ की है। हाल ही में ऋतिक रौशन के दादा रोशन लाल नागरथ की जयंती थी। उस मौके पर लता मंगेशकर ने उनकी याद में उनका फेवरेट गाना ‘रहे ना रहें’ सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने रोशन लाल को एक महान संगीतकार बताया …

मुंबई। महान गायिका लता मंगेशकर ने माचो मैन ऋतिक रौशन की तारीफ की है। हाल ही में ऋतिक रौशन के दादा रोशन लाल नागरथ की जयंती थी। उस मौके पर लता मंगेशकर ने उनकी याद में उनका फेवरेट गाना ‘रहे ना रहें’ सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

उन्होंने रोशन लाल को एक महान संगीतकार बताया था और उनके साथ अपने काम को याद किया था। उस पोस्ट पर ऋतिक ने रिएक्ट करते हुए लिखा था, “पूरे परिवार की तरफ से इस पोस्ट के लिए आपका शुक्रिया। ”

लता ने ट्वीट में लिखा है, “नमस्कार ऋतिक। आपका काम मुझे बहुत अच्छा लगता है, आपके परिवार को मैं हमेशा अपना परिवार समझती हूं। मैं हर साल रोशन जी की जयंती और पुण्यतिथि पर उनके बारे में लिखती हूं। वो सच में एक बहुत बड़े संगीतकार थे।

लता मंगेशकर का ट्वीट देख ऋतिक रोशन इमोशनल हो गए। ऋतिक ने जवाब में लिखा, “इन मीठे शब्दों के लिए, बहुत बहुत शुक्रिया लताजी। आपने यह कहकर मेरा मान बढ़ा दिया है।”

 

संबंधित समाचार