चित्रकूट: दंपति पर जंगल में भालू ने किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। घर के लिए जलावन लकड़ी व मवेशियों के लिए हरी घास लेने गए पति-पत्नी पर भालू ने हमला बोल दिया। इससे उनके चेहरे और पेट में गंभीर चोटें आ गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया गया। मारकुंडी थाना क्षेत्र महुलिया पुरवा निवासी गोरेलाल अपनी पत्नी रामलली के साथ …

चित्रकूट, अमृत विचार। घर के लिए जलावन लकड़ी व मवेशियों के लिए हरी घास लेने गए पति-पत्नी पर भालू ने हमला बोल दिया। इससे उनके चेहरे और पेट में गंभीर चोटें आ गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया गया।

मारकुंडी थाना क्षेत्र महुलिया पुरवा निवासी गोरेलाल अपनी पत्नी रामलली के साथ गुरुवार शाम गांव से लगभग एक किमी दूर कुल्लू डोल के जंगल में लकड़ी व भैंस के लिए हरेरी (हरा चारा) लेने गया था। साथ में गांव के अन्य लोग थे। रामलली ने बताया कि धुंधलका होने पर सभी लोग लौट रहे थे।

साथ के लोग तो आगे चले गए और वे पीछे रह गए। इस दौरान एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के चेहरे, गले व पेट में चोटें आईं। किसी तरह वे जान बचाकर भागे। बताया कि रात में देशी दवा की और सुबह सीएचसी पहुंचे। गांववाले बताते हैं कि पूर्व में भी इसी जंगल में ग्रामीणों पर रीछ के हमला करने की घटनाएं हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें-हंगामा: खाली थाली लेकर शिक्षक बोले, नहीं खाएंगे पानी जैसी दाल

संबंधित समाचार