लखनऊ में शुक्रवार को भी मिले 32 डेंगू मरीज, लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव जारी
लखनऊ। लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को 32 डेंगू रोगी पाए गये। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के तहत अलीगंज-8, बीकेटी-01, इन्दिरानगर-4, एनके रोड-3, चन्दरनगर-7, सरोजनीनगर-4, टूडियागंज-3, सिल्वर जुबली-2 में केस पाए गए। आज लगभग 1443 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल “15” घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर …
लखनऊ। लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को 32 डेंगू रोगी पाए गये। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के तहत अलीगंज-8, बीकेटी-01, इन्दिरानगर-4, एनके रोड-3, चन्दरनगर-7, सरोजनीनगर-4, टूडियागंज-3, सिल्वर जुबली-2 में केस पाए गए। आज लगभग 1443 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल “15” घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि जिले में सभी राजकीय/निजी चिकित्सालयों (मेडिकल कालेज, जिला/संयुक्त चिकित्सालय, ग्रामीण एवं नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, क्लीनिक, नर्सिग होम, निजी चिकित्सालयों) को डेंगू की रोकथाम निर्देश दिए गये हैं। लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव भी जारी है।
