संभल: कांग्रेसी नेता शिवराज पाटिल के खिलाफ भाजपा नेता ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवराज पाटिल ने अपने एक बयान में महाभारत में भगवान कृष्ण को जेहादी बताया है। उनके इस बयान से भाजपाइयों में रोष है। भाजपा नेता ने शिवराज पाटिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि इस बयान से हिन्दुओं की आस्था को …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवराज पाटिल ने अपने एक बयान में महाभारत में भगवान कृष्ण को जेहादी बताया है। उनके इस बयान से भाजपाइयों में रोष है। भाजपा नेता ने शिवराज पाटिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि इस बयान से हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।

वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश अरोरा ने कहा कि महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण के अर्जुन को दिये उपदेश पर जिसे सम्पूर्ण संसार मानता और पूजता है। शिवराज पाटिल ने अपने एक बयान में कहा कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जेहाद का उपदेश दिया है। भगवान श्रीकृष्ण यादवों के वंशज और संसार के परम पूज्य भगवान इस धरा और सृष्टि के रचनाकार है।

उन पर अभद्र टिप्पणी करके शिवराज पाटिल ने जघन्य अपराध कर हिन्दुओं और हिन्दुत्व, यादव समाज का अपमान किया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पूर्व गृहमंत्री पर गम्भीर धाराओं मे प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्यवाही करें। ताकि भविष्य मे कोई हमारे आराध्य, सृष्टिकर्ता पर असभ्य शब्दों का प्रयोग कर हिन्दुओं की भावना को आहत न कर सके। भाजपा नेता का दावा है कि उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने केलिए कोतवाली में तहरीर भी दे दी है।हालांकि इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि उनके लिए इस तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : जिले में बढ़ रहा डेंगू का कहर, सात वर्षीय बालक की मौत

संबंधित समाचार