बरेली: हाईकोर्ट का जिला मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द करने से इनकार, जानें क्या है पूरा मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिला मजिस्ट्रेट बरेली की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय जाति जांच समिति द्वारा 5 अगस्त 2021 को पारित आदेश रद्द करने की मांग करने वाली याचिका को सुनवाई योग्य नहीं माना है। याची को आयुक्त की अध्यक्षता वाली स्तरीय जाति जांच समिति के समक्ष अपील दायर करने की स्वतंत्रता …

बरेली/प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिला मजिस्ट्रेट बरेली की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय जाति जांच समिति द्वारा 5 अगस्त 2021 को पारित आदेश रद्द करने की मांग करने वाली याचिका को सुनवाई योग्य नहीं माना है। याची को आयुक्त की अध्यक्षता वाली स्तरीय जाति जांच समिति के समक्ष अपील दायर करने की स्वतंत्रता दी है।

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर मिलेगी सौगात, बरेली रीजन से अलग-अलग मार्गों पर चलेंगी 653 बसें

यह टिप्पणी न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा एवं न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने नवाबगंज की बर्खास्त पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर की याचिका पर सुनवाई करते हुए की है। याची के पास वैकल्पिक उपाय को देखते हुए उपरोक्त आदेश पारित किया गया है। अदालत ने पूर्व में पारित अपने आदेश में विपक्षियों से याचिका पर प्रारंभिक आपत्ति मांगी थी। सरकारी अधिवक्ता ने याचिका की पोषणीयता पर कोई सवाल नहीं खड़े किए थे।

साथ ही उन्होंने अदालत से एक सीमित अवधि के लिए अंतरिम आदेश जारी रखने का अनुरोध किया, जिससे उन्हें वैकल्पिक उपाय का लाभ उठाने में सक्षम बनाया जा सके। अदालत द्वारा समय समय पर अंतरिम आदेश को बढ़ाया गया था। मुख्य रूप से अदालत ने कहा कि अपील आदेश के 15 दिनों के अंदर याची द्वारा संबंधित अधिकारी के समक्ष अपील दाखिल की जाएगी।

याची के द्वारा दाखिल की गई अपील पर उक्त अधिकारी गुणदोष के आधार पर विधि सम्मत आदेश पारित करेंगे। आदेश के 15 दिन की अवधि तक जिला स्तरीय जाति जांच समिति के आदेश के विरुद्ध पारित अंतरिम आदेश जारी रहेगा। उपरोक्त आदेश के अनुपालन में न्यायालय ने वर्तमान याचिका को निस्तारित कर दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: अब 6 नवंबर तक होंगी बीएड, एमएड, अन्य पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, निर्देश जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात