रायबरेली: अजगर ने निगल लिया नीलगाय का बच्चा, गांव में मचा हड़कंप
रायबरेली। जिले के बछरावां क्षेत्र के इचौली राजाखेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशाल अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। थाना क्षेत्र राजाखेड़ा गांव के बाहर सब्जी गांव जाने वाले रास्ते के किनारे अभिषेक पांडे के धान के खेतों के किनारे से लोग निकल रहे थे, उसी बीच धान …
रायबरेली। जिले के बछरावां क्षेत्र के इचौली राजाखेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशाल अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। थाना क्षेत्र राजाखेड़ा गांव के बाहर सब्जी गांव जाने वाले रास्ते के किनारे अभिषेक पांडे के धान के खेतों के किनारे से लोग निकल रहे थे, उसी बीच धान के खेत के बीच में लोगों ने एक विशालकाय अजगर को एक जानवर को निगलते हुए देखा तो हड़कम्प मच गया और लोगो की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा वन विभाग को सूचित करने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर अजगर को पकड़कने में सफलता मिली। लोगों की माने तो अजगर ने नीलगाय के छोटे बच्चे को निकल लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई परंतु उस विशालकाय अजगर को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी जंतु को निकले हुए था।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: सड़क पर 15 फीट लंबा अजगर देख ठिठके राहगीर
