बरेली: सांप पकड़ना पड़ा महंगा, युवक को डसा, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सांप पकड़ने गए एक युवक को सांप ने डस लिया। परिजनाें ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ये भी पढ़ें:-बरेली: चाय विक्रेता का …

बरेली, अमृत विचार। सांप पकड़ने गए एक युवक को सांप ने डस लिया। परिजनाें ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें:-बरेली: चाय विक्रेता का मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

हालत बिगड़े देख युवक को छोड़ भाग निकले
थाना अलीगंज के गांव किशन सिंहपुर का रहने वाले 19 वर्षीय मोरपाल पुत्र नंदलाल के भाई ने बताया शुक्रवार की देर शाम पड़ोस के गांव श्यामपुर का एक युवक सांप पकड़वाने के लिए उसे अपने घर ले गया। सांप पकड़ने के दौरान उसे सांप ने डस लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर जो लोग उसे सांप पकड़ने के लिए बुला कर ले गए थे उसे बेहोशी की हालत में रास्ते में छोड़कर चले गए।

परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी
इस बात की  जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया। जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें:-बरेली: मूल्यांकन को चुनौती के लिए आज से करें आवेदन, जानें डिटेल्स

संबंधित समाचार