कानपुर: बर्रा में किशोरी को कुचलने वाला आरोपी सोनू पंडित गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। जिले के बर्रा आठ एफ ब्लाक निवासी अनीता सोनी की छोटी बेटी 12 वर्षीय इशिका को जीप से कुचलने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बल्कि दूसरे आरोपी की अभी भी तलाश जारी है। बता दें कि बुधवार को जनसेवा केंद्र जाते इशिका को कर्रही रोड पर पीछे से तेज …

कानपुर, अमृत विचार। जिले के बर्रा आठ एफ ब्लाक निवासी अनीता सोनी की छोटी बेटी 12 वर्षीय इशिका को जीप से कुचलने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बल्कि दूसरे आरोपी की अभी भी तलाश जारी है। बता दें कि बुधवार को जनसेवा केंद्र जाते इशिका को कर्रही रोड पर पीछे से तेज रफ्तार आई जीप ने इशिका को कुचल दिया था। इसके साथ जीप अनीता व एक अन्य महिला गायत्री को टक्कर मारते हुए परचून की दुकान के काउंटर से टकरा गई थी। पुलिस शशांक की तलाश कर रही है।

लोगों ने जीप में सवार लोगों को घेरा तो वो लोग मां-बेटी का इलाज कराने के लिए अपनी जीप से एलएलआर अस्पताल ले गए, जहां इशिका की मौत की जानकारी मिलते ही जीप सावर गाड़ी छोड़ भाग निकले थे। जीप बाराबंकी के विमल के नाम से पंजीकृत है। मृतका की मां की तहरीर पर बर्रा पुलिस ने जीप के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या आदि धारा में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जीप में शराब कारोबारी दीपू द्विवेदी का बेटा शशांक द्विवेदी और कर्रही निवासी सोनू पंडित उर्फ प्रशांत झा व दो अन्य लोगों के होने की जानकारी दी थी। मुकदमें में दोनों को नामजद कर पुलिस घाटमपुर, कानपुर देहात में दबिश देने पहुंची और सर्विलांस टीम की मदद से लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन उनका मोबाइल बंद होने से पुलिस पता नहीं लगा पा रही थी।

शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सोनू पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि जीप वही चला रहा था और बगल में शशांक बैठा था। दोनों के अलावा कोई और नहीं था। सीसीटीवी में बैठा कोई नहीं मिला था। बल्कि मौके पर दोनों के साथ दो उनके अन्य साथी फुटेज में दिख रहे थे। जो बाद में पहुंचे थे। पुलिस सोनू से शशांक के बारे में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: पिता ने बेची कार, किशोरी पांच लाख रुपये लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार