बांदा: डिवाइडर से टकराकर पलटा सरसों के तेल से भरा टैंकर, बाल्टियां लेकर दौड़े ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। सरसों के तेल से भरा टैंकर शुक्रवार की रात डिवाइडर से टकरा जाने से सतना रोड पर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक और खलासी बाल-बाल बच गये। घटना के बाद पास के गांव से लोग सरसों का तेल लूटने पहुंच गये। चालक ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार …

बांदा, अमृत विचार। सरसों के तेल से भरा टैंकर शुक्रवार की रात डिवाइडर से टकरा जाने से सतना रोड पर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक और खलासी बाल-बाल बच गये। घटना के बाद पास के गांव से लोग सरसों का तेल लूटने पहुंच गये। चालक ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

शुक्रवार की रात तकरीबन 12 बजे सतना रोड पर सरसों के तेल से भरा टैंकर अचानक डिवाइडर से टकरा जाने के कारण पलट गया। टैंकर के चालक और खलासी किसी तरह से बचकर टैंकर से बाहर निकले और घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि टैंकर में करीब 28 टन सरसों का तेल भरा हुआ था, जिसकी कीमत लाखों की बताई जा रही है।

इस बीच टैंकर पलटने की जानकारी होने पर नजदीक के गांव से ग्रामीण अपने घरों से बाल्टियां लेकर निकल पड़े और सरसों के तेल को लूटकर घर ले जाने की आपस में होड़ लग गई। चालक की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है वहां से सतना के लिये फोरलेन सड़क चालू होती है। यहां चालकों के लिये कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिसकी वजह से अक्सर बाहरी चालक हादसे के शिकार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें:-हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, लोडर और डंपर की भिड़ंत में तीन की मौत, चार घायल

संबंधित समाचार