बरेली: त्योहारी सीजन में सक्रिय हुए जहरखुरानी गिरोह, पांच को बनाया अपना शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दीपावली के त्योहार पर लोग बाहर से अपने घरों के लिए आ रहे हैं। वह अपनी कुछ महीनों की गाढ़ी कमाई अपने साथ लेकर दीपावली की खुशियां मनाने के लिए आ रहे हैं। लेकिन अपने घर पहुंचने से पहले ऐसे लोगों को जहरखुरानी गिरोह अपना शिकार बना लेते है। कई बार तो …

बरेली, अमृत विचार। दीपावली के त्योहार पर लोग बाहर से अपने घरों के लिए आ रहे हैं। वह अपनी कुछ महीनों की गाढ़ी कमाई अपने साथ लेकर दीपावली की खुशियां मनाने के लिए आ रहे हैं। लेकिन अपने घर पहुंचने से पहले ऐसे लोगों को जहरखुरानी गिरोह अपना शिकार बना लेते है। कई बार तो जहरखुरानी गिरोह की वजह से लोगों की जान तक जा चुकी है। रोडवेज, जंक्शन समेत भीड़भाड़ वाली जगह पर जेब कतरे भी सक्रिय हैं। मौका लगते ही जेबकतरे उनकी जेब से हाथ साफ कर ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: आशीष ने दोस्तों के साथ रची थी खुद पर गोली मारने की साजिश, मारने वाले नाबालिग

जंक्शन से लेकर रोडवेज, आदि भीड़भाड़ वाली जगह पर जेबकतरे सक्रिय हो गए हैं। हांलाकि अधिकारियों ने त्योहारों को संज्ञान में लेते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया है। शनिवार को जिला अस्पताल में जहरखुरानी गिरोह के पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरोह ने इनके पास से इनके पैसे, मोबाइल समेत सभी कीमती सामान गायब कर लिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: स्मार्ट सिटी की लाइटें दिन में भी दे रहीं रोशनी, कोई बंद करने वाला तक नहीं

 

संबंधित समाचार