काशीपुर: फैक्ट्री कर्मी की मौत पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम इनायत नगर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद यूपी निवासी जितेंद्र पाल सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 अक्टूबर की सुबह उसके जीजा दिग्विजय सिंह निवासी ग्राम गढ़ूवाला थाना …

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम इनायत नगर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद यूपी निवासी जितेंद्र पाल सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 अक्टूबर की सुबह उसके जीजा दिग्विजय सिंह निवासी ग्राम गढ़ूवाला थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद व विरेंद्र कुमार शर्मा निवासी ग्राम लौंगी खुर्द थाना ठाकुरद्वारा महुआखेड़ागंज स्थित एक कंपनी में रात्रि ड्यूटी कर बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे।

पैगा मोड़ के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त गयी। घायलों को गिरीताल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें देहरादून में भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसके जीजा दिग्विजय सिंह की मौत हो गई। आईटीआई थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा