रुद्रपुर: पहले दिन हुआ 25 करोड़ का कारोबार, पहले दिन ही कारोबारियों पर जमकर बरसी धनलक्ष्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। इस साल दो दिन धनतेरस पड़ने के कारण जिले में डेढ़ गुना कारोबार भी बढ़ने की उम्मीद जागी है। ऐसे में धनतेरस के पहले दिन जहां बाजार में लोगों की भीड़ से रौनक लौट गई। वहीं, ग्राहकों द्वारा जमकर खरीदारी करने से कारोबारियों के चेहरे में खिल उठे। बताया जा रहा है …

रुद्रपुर, अमृत विचार। इस साल दो दिन धनतेरस पड़ने के कारण जिले में डेढ़ गुना कारोबार भी बढ़ने की उम्मीद जागी है। ऐसे में धनतेरस के पहले दिन जहां बाजार में लोगों की भीड़ से रौनक लौट गई। वहीं, ग्राहकों द्वारा जमकर खरीदारी करने से कारोबारियों के चेहरे में खिल उठे। बताया जा रहा है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल दो दिन धनतेरस पड़ने के कारण डेढ़ गुना कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

शनिवार की सुबह होते ही धन की देवी लक्ष्मी ने कृपा बरसानी शुरू कर दी। पहले ही दिन धनतेरस पर सुबह नौ बजे से मुख्य बाजार, विधवानी मार्केट सहित मुख्य बाजारों की दुकानें सज चुकी थी और दस बजे से ही बाजारों में लोगों की आवाजाही शुरू होने लगी।

शाम ढलते-ढलते रुद्रपुर में कपड़ा कारोबार 45 से 50 लाख, बर्तन का कारोबार डेढ़ से दो करोड़, फर्नीचर का कारोबार भी डेढ़ से दो करोड़, फुटवियर का कारोबार 25 लाख रुपये, इलेक्ट्रोनिक का कारोबार तीन से चार करोड़ रुपये और ज्वैलर्स का कारोबार 15 करोड़ से ज्यादा होने का अनुमान व्यापारी नेताओं और जानकारों ने लगाया है। उनका मानना है कि यदि पहले दिन की धनतेरस में कारोबार में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है। ऐसे में जिलेभर में लगभग 80 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। जोकि पिछले साल की अपेक्षा डेढ़ गुना बढ़ सकता है।

संबंधित समाचार