बरेली: एसएसवी इंटर कॉलेज में किया गया दीपोत्सव, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने लिया भाग
बरेली, अमृत विचार। प्रेम सुरेश फाउंडेशन द्वारा एसएसवी इंटर कॉलेज में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। छात्रों ने विद्यालय को दीपों से सजाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा द्वारा गणेश जी व मां लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी छात्रों व शिक्षकों ने ग्रीन दीपावली मनाने का संकल्प लिया। ये भी पढ़ें- बरेली: …
बरेली, अमृत विचार। प्रेम सुरेश फाउंडेशन द्वारा एसएसवी इंटर कॉलेज में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। छात्रों ने विद्यालय को दीपों से सजाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा द्वारा गणेश जी व मां लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी छात्रों व शिक्षकों ने ग्रीन दीपावली मनाने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: त्योहारी सीजन में सक्रिय हुए जहरखुरानी गिरोह, पांच को बनाया अपना शिकार
विद्यालय प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पटाखों से दूरी बनाना ही बेहतर होगा। अंजलि शर्मा ने बताया कि हमारे जीवन में दिवाली का महत्व यह है कि यह हमें जीवन की एक नई दिशा की ओर ले जाती है। चूंकि यह प्रकाश का त्योहार है, यह हमें बताता है कि हमारे जीवन में प्रकाश का क्या महत्व है दिवाली भी हमारी खुशी का एक अनुभव है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या ऊषा शर्मा, प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ,अध्यक्ष अंजलि शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्रों ने भाग लिया।
ये भी पढे़ं- बरेली: धनतेरस पर बाजारों में धनवर्षा, कोरोना काल के बाद खिले व्यापारियों के चेहरे
