बरेली: 37 मुकदमों का टॉप 10 बदमाश, चरस में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जानलेवा हमले, लूट, हत्या के मामलों समेत जिस हिस्ट्रीशीटर पर 37 मुकदमे दर्ज हैं उसे कोतवाली पुलिस ने तमंचे और चरस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि वह थाने के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल था। इससे पहले भी कोतवाली पुलिस अपने यहां के टॉप बदमाशों को चरस और …

बरेली, अमृत विचार। जानलेवा हमले, लूट, हत्या के मामलों समेत जिस हिस्ट्रीशीटर पर 37 मुकदमे दर्ज हैं उसे कोतवाली पुलिस ने तमंचे और चरस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि वह थाने के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल था। इससे पहले भी कोतवाली पुलिस अपने यहां के टॉप बदमाशों को चरस और स्मैक में जेल भेज चुकी है।

बिहारीपुर का रहने वाला अंकित यादव कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसने अपनी उम्र से ज्यादा अपराधों को अंजाम दिया है। गोली चलाना तो अंकित के लिए हवा में सिक्का उड़ाने जितना आसान है। उसपर लूट, जानलेवा हमले समेत हत्या के गंभीर मामले दर्ज है। लंबे समय से वह जेल में था। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को उसे बिहारीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा कारतूस और आधा किलो चरस बरामद हुई है। दोपहर में उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चौकी के सामने मारी थी व्यापारी को गोली
अंकित शातिर और दबंग अपराधी है। 2010 से अपराध में सक्रिय है। हत्या के प्रयास से लेकर उसपर तमाम गंभीर धाराओं में मामले दर्ज है। आरोपी पर अगल अलग थानों में चार बार गैंगस्टर लग चूकी है। आरोपी ने तीन साल पहले एक व्यापारी से रंगदारी मांगी थी, व्यापारी चौकी पर शिकायत करने गया तो चौकी के गेट पर ही उसे गोली मार दी थी।

फिल्मी स्टाइल का रियल खलनायक
बिहारीपुर अंकित दबंगई से डरता है। कुछ समय पहले लोग इसे अपने सामने आता देख अपना रास्ता बदल लिया करते थे। अंकित फिल्मी स्टाइल की बदमाशों की कॉपी रियल बदमाशी में करता है। पुलिस की दबिश आते ही वह छतों से फरार हो जाता था।

पुलिस पर छोड़ दिया था कुत्ता
अंकित कुत्ता पालने का शौकीन है, एक बार तो पुलिस उसके घर दबिश देने पहुंची तो अंकित ने पुलिस पर कुत्ता छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को उल्टे पांव लौटकर आना पड़ा। तीन साल पहले जेल गया। छूटने के बाद से फरार था।

संबंधित समाचार