बरेली: कैंट में महिला के साथ रेप की कोशिश, तमंचे लेकर घुसे बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दबंग तमंचे और डंडे लेकर महिला के घर में घुस गए और उसके कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच शोर मचने पर वह लोग मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कैंट पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस …

बरेली,अमृत विचार। दबंग तमंचे और डंडे लेकर महिला के घर में घुस गए और उसके कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच शोर मचने पर वह लोग मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कैंट पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

कैंट के कांधरपुर निवासी महिला ने बताया कि बुधवार को उसके पति काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच शाम को सात बजे के लगभग गांव के तीन लड़के तमंचे और डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। इसके बाद एक ने दरवाजा बंद कर दिया और शोर मचाने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

महिला ने शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने कैंट पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुरुवार को महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की है, जिसपर अधिकारियों ने कैंट पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए है।

संबंधित समाचार