आज का राशिफल। 23 अक्टूबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। व्यावसायिक यात्रा होने की संभावना है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। आज आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। वृष आज कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त आय हो सकती है। सरकारी कार्यों में विलंब हो सकता है। …

मेष

आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। व्यावसायिक यात्रा होने की संभावना है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। आज आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।

वृष

आज कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त आय हो सकती है। सरकारी कार्यों में विलंब हो सकता है। लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। परिवार के सदस्यों की चिंता रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। जमीन से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन शुभ है ।

मिथुन

आज का दिन शांतिपूर्वक बिताएं। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। दूसरों के मामलों में ज्ञान देने से आपको बचना चाहिए। मित्रों से परामर्श लेना लाभकारी होगा। पति-पत्नी के आपसी संबंध प्रभावित होने की संभावना है।

कर्क

आज व्यवसाय में सहयोगियों के व्यवहार से आप व्यथित हो सकते हैं। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी का अनादर न करें। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पुराना रोग उभर सकता है।

सिंह

आज व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन हर्षित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतरीन रहेंगे। परिवार के प्रति भावुक रहेंगे।

कन्या

आज प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने समस्याएं खड़ी करने का प्रयास करेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। कोई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकता है।

तुला

आज प्रभावशाली लोगों को अपयश का सामना करना पड़ सकता है। गलत कार्यों और संगति से दूर रहें। प्रेम संबंधों को लेकर टकराहट का सामना करना पड़ सकता है। धन खर्च करने के बजाए आपको बचत करनी चाहिए।

वृश्चिक

आज कारोबार में शानदार तरक्की के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर आपको थोड़ी कठिनाई होगी। गुप्त तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी।आय के साथ खर्च भी बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा।

धनु

आज बॉस आपकी सैलरी बढ़ाने का संकेत कर सकते हैं। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करने से बचें। अपनी मानसिक स्थिति को हर स्थिति में सकारात्मक रखें। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। परिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।

मकर

आज का दिन बहुत अच्छा है। धन की कमी दूर होगी। घर के सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रखें। आपके व्यवहार से सहकर्मी प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सुस्ती रहेगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में आप काफी व्यस्त रहेंगे।

कुंभ

आज मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। यदि कोई त्वरित निर्णय लेना चाह रहे हैं तो जल्दबाज़ी न करें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। विदेश यात्रा को लेकर परेशानी हो सकती है। संतान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मीन

आज आपकी दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है। कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ भागदौड़ करने से बचें। मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आलस्य और सुस्ती के कारण काम रुक सकते हैं।