लखनऊ: एसजीपीजीआई में दिवाली पर्व पर वेतन मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी की लहर
लखनऊ। एसजीपीजीआई में वेतन की राह देख रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने शनिवार शाम राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि देर शाम करीब 250 स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन उनके खाते में भेज दिया गया है। दरअसल,एसजीपीजीआई में हालही में तैनात हुये नर्सिंग कैडर व टेक्नीशियन कैडर के करीब 250 स्वास्थ्यकर्मियों को शुक्रवार तक वेतन …
लखनऊ। एसजीपीजीआई में वेतन की राह देख रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने शनिवार शाम राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि देर शाम करीब 250 स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन उनके खाते में भेज दिया गया है। दरअसल,एसजीपीजीआई में हालही में तैनात हुये नर्सिंग कैडर व टेक्नीशियन कैडर के करीब 250 स्वास्थ्यकर्मियों को शुक्रवार तक वेतन नहीं मिल पाया था। जिसके चलते नवनियुक्त तकनीशियन व नर्सेज में मायूसी थी।
दीपावली पर्व पर सभी को वेतन मिलने की उम्मीद थी,लेकिन शुक्रवार को जब इन स्वास्थ्यकर्मियों को वेतन नहीं मिला। उसके बाद यह सभी आक्रोशित हो उठे। इस दौरान कुछ स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रशासनिक भवन पर पहुंचकर अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला व महामंत्री सुजान सिंह भी मौजूद रहे।
नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार तक नवनियुक्ति पाये कर्मचारियों व नर्सों के वेतन की प्रक्रिया ही पीजीआई प्रशासन की तरफ से पूरी नहीं की गयी थी। त्योहार में सभी को वेतन की जरूरत होती है, दो महीने से काम कर रहे लोगों को वेतन का इंतजार था। हालांकि शनिवार शाम कर्मचारियों के खाते में वेतन भेज दिया गया है। जिससे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: एसजीपीजीआई का 27वां दीक्षांत समारोह आयोजित
