मुरादाबाद: गुजराती पति व ससुरालियों के खिलाफ महिला डॉक्टर ने दर्ज कराया केस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर की रहने वाली एक महिला डॉक्टर ससुराल में उत्पीड़न और शारीरिक यातना की शिकार हो गई है। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने गुजरात के रहने वाले पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में अभियोग पंजीकृत किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर साईं …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर की रहने वाली एक महिला डॉक्टर ससुराल में उत्पीड़न और शारीरिक यातना की शिकार हो गई है। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने गुजरात के रहने वाले पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में अभियोग पंजीकृत किया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर साईं मंदिर के पास रहने वाली डॉक्टर अदिति वर्मा के मुताबिक उनकी शादी गुजरात कच्छ स्थित गांधीधाम में रहने वाले सुमित वर्मा पुत्र सुभाष चंद्र वर्मा के साथ हुई है। दहेज लोभी ससुराली विवाह के बाद से ही महिला डॉक्टर को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। ‌ पीड़िता के मुताबिक सास मीनू एक तरफ जहां शादी में कम दहेज लाने का ताना देने लगीं, तो दूसरी तरफ पति सुमित वर्मा आए दिन मारपीट व गाली-गलौज करने लगा।

बीते 25 जुलाई को पति ने कहा कि दहेज के रूप में उसे दस लाख वह एक कार चाहिए। हर हाल में रुपए व वाहन मायके से लाने का दबाव बनाने लगा। डॉक्टर महिला ने मायके वालों की बेबसी और लाचारी बयां करते हुए दहेज देने में असमर्थता जताई। पत्नी की दो टूक से आरोपी सुमित ने आपा खो दिया। जान से मारने की नियत से आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर सिर दीवार से टकरा दिया। ‌

कुछ ही देर में देवर मनीष वर्मा पीड़िता के कमरे में दाखिल हुआ। तब तक पति कमरे से बाहर जा चुका था। आरोपी मनीष वर्मा अपनी भाभी संग अश्लील हरकतें छेड़छाड़ करने लगा। देवर की हरकत से घबराकर चीख-पुकार करते हुए कमरे से बाहर निकली। कुछ देर में पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। पड़ोसी पीड़िता को साथ लेकर अपने घर गए। तो महिला डॉक्टर की जान बची।

महिला डॉक्टर ने घटना की जानकारी अपनी मां कमला वर्मा को दी। मायके वालों ने पीड़िता को वापस मुरादाबाद बुला लिया। लड़का का आरोप है कि पति व देवर आए दिन मोबाइल पर फोन करके जानमाल की धमकी दे रहे हैं। ‌ घटना के बाबत सिविल लाइन थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुए मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:- उन्नाव: मासूम बच्चे का धर्म परिवर्तन किया खतना, परिजनों में आक्रोश, आरोपी मौलाना गिरफ्तार

संबंधित समाचार