मुरादाबाद: दिवाली की खरीदारी को उमड़ी भीड़, जाम से वाहनों की लंबी कतार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए सामान, उपहार, कपड़े, फल फूल खरीदारी करने के लिए बाजार में ग्राहकों की भीड़़ है। इससे वाहनों की लंबी कतार चौक चौराहे पर लगी है। हरथला चौराहे, पीएसी तिराहे पर मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। जाम से निकलने के लिए लोगों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए सामान, उपहार, कपड़े, फल फूल खरीदारी करने के लिए बाजार में ग्राहकों की भीड़़ है। इससे वाहनों की लंबी कतार चौक चौराहे पर लगी है। हरथला चौराहे, पीएसी तिराहे पर मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। जाम से निकलने के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है।

बाजार में अंदर भी लोगों की भीड़ होने से ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा है। कई दुकानों के आगे फूल माला और लक्ष्मी गणेश की मूर्ति बेचने के लिए अतिरिक्त काउंटर से सड़क पर जगह सीमित होने से लोगों को निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है। सब्जी मंडी हरथला में भी ग्राहकों की भीड़ है। मुख्य सड़क पर बड़े दुकानों के अलावा ब्रांडेड शोरूम और उपहार सेंटर पर लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं। छोटे दुकानदारों के अलावा बड़े कारोबारी भी ग्राहकों की भीड़ से उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : खतरे से दूर रहकर सुरक्षित दिवाली मनाने को बरतें सावधानी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एहतियात बरतने की दी सलाह

संबंधित समाचार