अयोध्या: कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती को मिला कृषि विज्ञान प्रोत्साहन सम्मान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के तहत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन सम्मान मिला है। बस्ती के ही प्रगतिशील किसान को दीनदयाल अंत्योदय किसान सम्मान और पत्रकार को चौधरी चरण सिंह सम्मान हासिल हुआ है। यह सम्मान गुरुवार को ऑनलाइन भारत सरकार के कृषि …

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के तहत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन सम्मान मिला है। बस्ती के ही प्रगतिशील किसान को दीनदयाल अंत्योदय किसान सम्मान और पत्रकार को चौधरी चरण सिंह सम्मान हासिल हुआ है। यह सम्मान गुरुवार को ऑनलाइन भारत सरकार के कृषि मंत्री ने प्रदान किया।

भारत सरकार के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की ओर से प्रतिवर्ष 20 विभिन्न श्रेणियों में 161 पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। गुरुवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 92वें स्थापना दिवस पर परिषद की ओर से कृषि भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में भारत सरकार की कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कुमारगंज किस विश्वविद्यालय के तहत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन सम्मान प्रमाण पत्र और सात लाख 50 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

कृषि मंत्री ने दीनदयाल किसान अंतोदय सम्मान के लिए बस्ती जिले के ही प्रगतिशील किसान आज्ञाराम पांडेय को प्रमाण पत्र व सम्मान राशि एक लाख तथा पत्रकार बृहस्पति पांडेय को चौधरी चरण सिंह सम्मान प्रमाण पत्र व एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। सम्मान के लिए कुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय के जौनपुर व बस्ती केवीके केंद्र ने आवेदन किया था।

संबंधित समाचार