बरेली: कोरोना वैक्सीन के लिए मांगी दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना वायरस वैक्सीन देश में ही बन जाए इसलिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने सैयद सुल्तान शाह उर्फ बेरी वाले मियां की दरगाह पर नियाज़ नज़र की और कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआ मांगी। दरगाह पर उपस्थित लोगों ने बताया कि कोविड-19 जैसी महामारी से निपटने के लिए तैयार …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना वायरस वैक्सीन देश में ही बन जाए इसलिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने सैयद सुल्तान शाह उर्फ बेरी वाले मियां की दरगाह पर नियाज़ नज़र की और कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआ मांगी। दरगाह पर उपस्थित लोगों ने बताया कि कोविड-19 जैसी महामारी से निपटने के लिए तैयार की जा रही वैक्सीन को बनाने में अल्लाह डॉक्टर्स को सफलता दे ऐसी उनकी दुआ है।

साथ ही दुआ की गई कि अल्लाह देश के डाक्टरों को हिम्मत और ताकत दे और उन्हें हर बला और इस महामारी से महफूज़ रखे। क्योंकि डॉक्टर महफूज़ रहेंगे तभी आम इंसान की भी हिफाज़त हो पाएगी।

इस दौरान राष्ट्रीय गौ सेवा प्रकोष्ठ और मुस्लिम सेवा मंच के पदाधिकारियों समेत दरग़ाह के सज्जदा नशीन मुहम्मद इस्लाम सुलतानी, हाजी वसीक अहमद, शावेज़ रईस, मुहम्मद रियाज़, नाजिर हुसैन, आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार