पीलीभीत की बिटिया की शाहजहांपुर में मौत, परिवार ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जनपद की एक और बिटिया की जान चली गई। शाहजहांपुर स्थित ससुराल में शादी के महज पांच माह बाद ही में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने के आरोप लगाए। शाहजहांपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कार्रवाई शुरू …

पीलीभीत, अमृत विचार। जनपद की एक और बिटिया की जान चली गई। शाहजहांपुर स्थित ससुराल में शादी के महज पांच माह बाद ही में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने के आरोप लगाए। शाहजहांपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, दिवाली से पहले बेटी की मौत की खबर ने परिवार में कोहराम मचा दिया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: रावण के पुतला दहन के साथ रोटरी मेले का समापन, निकाला गया लकी ड्रा

जनपद के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जल्लापुर के रहने वाले गजेंद्र सिंह की बेटी सोनी की शादी पांच माह पूर्व गांव ढकिया तिवारी के निवासी प्रदीप कुमार से हुई थी। शनिवार की रात मामूली सी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद ससुरालियों ने उससे अभद्रता की। फिर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत हो गई।

आनन-फानन ससुरालिये विवाहिता को शाहजहांपुर के निगोही सीएचसी पर ले जाया गया। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले आ गए। पिता ने मारपीट कर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। शाहजहांपुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बुखार आने के बाद छात्रा समेत दो की मौत, डेंगू का शोर

संबंधित समाचार