बरेली: रेलवे स्काउट गाइड ने यात्रियों को किया जागरूक, जहरखुरानी गिरोह के बारे में दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड, मुरादाबाद ने बरेली में आरपीएफ स्टाफ के साथ मिलकर रेलवे यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया कि यात्रा करते समय व प्लेटफार्म पर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई खाने-पीने की वस्तुओं का सेवन न करें। खाने पीने का सामान भी …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड, मुरादाबाद ने बरेली में आरपीएफ स्टाफ के साथ मिलकर रेलवे यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया कि यात्रा करते समय व प्लेटफार्म पर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई खाने-पीने की वस्तुओं का सेवन न करें। खाने पीने का सामान भी रेलवे के अधिकृत वेंडरों से ही लें अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती है।

ये भी पढ़ें- बरेली: वाह रे खाद्य विभाग… बड़ों पर मेहरबान, छोटों का पकड़ा जा रहा गिरेबान

इस मौके पर सुरुचि गुप्ता, आयशा खान, यशी चांदनी, यामिनी, प्रियंका, मोहम्मद अजहर, अमन पाल, अभिषेक किशन, आजाद खान, अरुण कुमार, हर्षित शर्मा आदि मौजूद थे। जिला सचिव मुशर्रफ खान ने बताया कार्यक्रम की रिपोर्ट जिला कमिश्नर स्काउट्स परितोष गौतम व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त सोनाली शर्मा को भेजी गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: स्लीपर कोच ठसाठस, जनरल में शौचालय में किया सफर

 

संबंधित समाचार