बरेली: दिवाली पर घर जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिवाली के त्योहार पर अपने घर जा रहे मजदूरों की बाइक को ट्रक ने टक्कर ट्रक ने मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों की हालत …

बरेली, अमृत विचार। दिवाली के त्योहार पर अपने घर जा रहे मजदूरों की बाइक को ट्रक ने टक्कर ट्रक ने मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: छोटी दिवाली पर खूब बिका सोना-चांदी, कारोबार पहुंचा 760 करोड़ 

जिला सीतापुर के रहने वाले 28 वर्षीय रविंद्र ने बताया कि दिल्ली से दोस्त शैलेंद्र के साथ बाइक से दिवाली के त्योहार पर घर जा रहे थे। सुबह छह बजे के समय तेज रफ्तार ट्रक ने दिल्ली लखनऊ हाईवे पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: छोटी दिवाली के दिन भी अंधेरे में रहे कई मोहल्ले

संबंधित समाचार