दीपावली 2022: डेढ़ घंटे रहेगा पूजा का समय, शुभ मुहुर्त 6:53 से 8:16 बजे तक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली की शाम करीब डेढ़ घंटा पूजा का समय रहेगा। ज्योतिषों के अनुसार शाम छह बजकर 53 मिनट से यह शुभ मुहुर्त शुरू होगा और आठ बजकर 16 मिनट तक पूजा करने का समय रहेगा। ज्योतिष इस समय में पूजा अर्चन को काफी महत्व बता रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज द्विवेदी ने …

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली की शाम करीब डेढ़ घंटा पूजा का समय रहेगा। ज्योतिषों के अनुसार शाम छह बजकर 53 मिनट से यह शुभ मुहुर्त शुरू होगा और आठ बजकर 16 मिनट तक पूजा करने का समय रहेगा। ज्योतिष इस समय में पूजा अर्चन को काफी महत्व बता रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज द्विवेदी ने बताया कि दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को शाम पांच बजकर 27 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 25 अक्टूबर को शाम चार बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।
दीवाली पर लक्ष्मी पूजा का विशेष विधान है। इस दिन संध्या और रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, विघ्नहर्ता भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा और आराधना की जाती है। पुराणों के अनुसार कार्तिक अमावस्या की अंधेरी रात में महालक्ष्मी स्वयं भूलोक पर आती हैं और हर घर में विचरण करती हैं। इस दौरान जो घर हर प्रकार से स्वच्छ और प्रकाशवान हो, वहां वे अंश रूप में ठहर जाती हैं इसलिए दीवाली पर साफ-सफाई करके विधि विधान से पूजन करने से माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। लक्ष्मी पूजा के साथ-साथ कुबेर पूजा भी की जाती है। पूजन के दौरान इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

संबंधित समाचार