लखनऊ: नगर निगम कर्मचारियों की फीकी नहीं होगी दीपावली
अमृत विचार लखनऊ: दीपावली के पावन के पर्व पर लखनऊ नगर निगम कर्मचारियों दीपावली फीकी नही होने पायेगी, सभी कर्मचारियों को वेतन जारी कर दिया गया है। नगर आयुक्त की पहल के बाद कर्मचारियों को राहत मिली है। नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि कई कर्मचारी 10 साल से भटक रहे थे। पिछले महीने …
अमृत विचार लखनऊ: दीपावली के पावन के पर्व पर लखनऊ नगर निगम कर्मचारियों दीपावली फीकी नही होने पायेगी, सभी कर्मचारियों को वेतन जारी कर दिया गया है। नगर आयुक्त की पहल के बाद कर्मचारियों को राहत मिली है। नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि कई कर्मचारी 10 साल से भटक रहे थे। पिछले महीने 600 कर्मचारियों के मामले निस्तारित किए गए। इस बार 150 शेष बचे रिटायर्ड कर्मचारियों को भुगतान जारी किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने समय पर भुगतान के लिए नगर आयुक्त का आभार जताया है।
