उद्घाटन समारोह : जलशक्ति राज्यमंत्री ने किसानों को किया सम्मानित
अमृत विचार, बांदा। जल शक्ति राज्यमंत्री ने भव्य समारोह के बीच आधा दर्जन किसानों को सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर व भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी के पूजन पुष्पार्चन के साथ आटोमोबाइल्स शोरूम का उद्घाटन किया। किसानों को बिना रासायनिक खादों के खेती करने के सुझाव व उससे होने वाले लाभें की जानकारी …
अमृत विचार, बांदा। जल शक्ति राज्यमंत्री ने भव्य समारोह के बीच आधा दर्जन किसानों को सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर व भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी के पूजन पुष्पार्चन के साथ आटोमोबाइल्स शोरूम का उद्घाटन किया। किसानों को बिना रासायनिक खादों के खेती करने के सुझाव व उससे होने वाले लाभें की जानकारी दी गई।
झांसी-मिर्जापुर रोड (अलीगंज) में रविवार को अन्नदाता किसान समारोह के बीच रुकमणि आटोमोबाइल्स शोरूम का उद्घाटन जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने किसान राजनारायण द्विवेदी, ज्ञानबाबू तिवारी, भरत शरण तिवारी, श्रीराम अवस्थी, राकेश सिंह चैहान व राजबहादुर सिंह आदि को सम्मानित किया। प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह व विज्ञान शुक्ला किसानों को खेती के गुर सिखाए।
एक जिला एक उत्पाद में चयनित कठिया गेहूं पैदा करने के सुझाव व फायदे की जानकारी दी। इस मौके पर डीएम अनुराग पटेल, सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चैहान, बड़ोखर खुर्द ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, अमित सेठ भेलू आदि उपस्थित रहे। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता ने सभी का आभार जताया। संचालन पंकज रावत ने किया।
यह भी पढ़ें:- किसान आंदोलन: अन्ना हजारे ने दी चेतावनी, कहा- कब और कहां होगा अनशन जल्द बताऊंगा
