लापरवाही : आतिशबाजी के दौरान दो लोग जख्मी, भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले में दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान अलग-अलग इलाकों में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दीपावली को जिले में आतिशबाजी का सिलसिला देर तक बदस्तूर चलता रहा। कैसरगंज के सफीपुर निवासी धनंजय आतिशबाजी के दौरान जख्मी हो गए। परिजनों ने …

अमृत विचार, बहराइच। जिले में दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान अलग-अलग इलाकों में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दीपावली को जिले में आतिशबाजी का सिलसिला देर तक बदस्तूर चलता रहा। कैसरगंज के सफीपुर निवासी धनंजय आतिशबाजी के दौरान जख्मी हो गए। परिजनों ने बताया कि उनका हाथ झुलस गया। इसके बाद उन्हें नजदीकी सीएचसी मे पहुंचाया गया, मगर हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल पर में रेफर कर दिया गया।

उधर पयागपुर के सचौली गांव निवासी कृष्ण कुमार भी आतिशबाजी के दौरान झुलस गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा हैकि दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:- दीपावली पर आतिशबाजी : दियों और टिमटिमाती झालरों से जगमगाया शहर

संबंधित समाचार