लखनऊ में ढाई घंटे तक ठप रही व्हाट्सअप सेवा, परेशान रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में सूर्य ग्रहण से पहले व्हाट्सअप सेवा पर ग्रहण लग गया. यहां करीब ढाई घंटे तक व्यवस्था प्रभावित रही। लोग इस बात की लगातार शिकायत फेसबुक, ट्वीटर और सोशल प्लेटफार्म से करते रहे. आज दोपहर करीब 12 बजे से लेकर ढाई बजे तक व्हाट्सअप सेवा प्रभावित हुई। लोगो …

अमृत विचार, लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में सूर्य ग्रहण से पहले व्हाट्सअप सेवा पर ग्रहण लग गया. यहां करीब ढाई घंटे तक व्यवस्था प्रभावित रही। लोग इस बात की लगातार शिकायत फेसबुक, ट्वीटर और सोशल प्लेटफार्म से करते रहे. आज दोपहर करीब 12 बजे से लेकर ढाई बजे तक व्हाट्सअप सेवा प्रभावित हुई।

लोगो ने बताया की आज सुबह से व्यवस्था ठीक थी लेकिन 12 बजे के करीब जब उन्हेंने साथियों को मैसेज भेजा तो वह सेंड नहीं हो रहा था। ऑनलाइन कारोबार से जुड़े पराग माथुर ने बताया की पहले उन्हें लगा की नेटवर्क प्रॉब्लम होगी, लेकिन जब अधिक समय लगा तो उन्होंने पता किया तो सभी लोगो के साथ ऐसी प्रॉब्लम हो रही है। वहीं डॉ. ए पीजे अब्दुल कलम प्राविधिक विश्वविद्यालय कि तकनीकी शिक्षक प्रोफेसर सौम्य शुक्ला ने बताया दीपावली पर्व के चलते व्हाट्सएप पर मैसेज शेयरिंग बढ़ने से भी प्रभावित होने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है।

लोगो की फेसबुक और ट्वीटर पर दिखी बेचैनी

यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल, व्हाट्सएप के चैट और ग्रुप चैट में ये डाउन देखने मिल रहा था। यूजर्स को व्हाट्सएप पर स्टेटस देखने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। लोगो द्वारा फेसबुक पर जो लगातार प्रतिक्रिया आ रही थी उससे साफ था की आज के दौर में व्हाट्सअप पर लोग कितना अधिक निर्भर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:- बरेली: व्हाट्सएप पर ऑनलाइन दिखता है मनमोहन पर नहीं मिलती लोकेशन, कई जगह दबिश दे चुकी है पुलिस

संबंधित समाचार