वीडियो वायरल : सेना के जवान ने परिवार के रक्षा की लगाई गुहार
अमृत विचार, रायबरेली । सेना के जवान ने राजस्थान के जैसलमेर से ड्यूटी के दौरान अपना वीडियो बनाकर वायरल किया है । जिसमें उसने रूंधे गले से स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारियों से अपने परिवार के रक्षा की गुहार लगाई है। उसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रायबरेली जनपद के डलमऊ कोतवाली …
अमृत विचार, रायबरेली । सेना के जवान ने राजस्थान के जैसलमेर से ड्यूटी के दौरान अपना वीडियो बनाकर वायरल किया है । जिसमें उसने रूंधे गले से स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारियों से अपने परिवार के रक्षा की गुहार लगाई है। उसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
रायबरेली जनपद के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव घुरवारा निवासी ऋषि मौर्य भारतीय थल सेना में जवान है। उन्होंने दीपावली के दिन जैसलमेर राजस्थान से ड्यूटी के दौरान अपना वीडियो वायरल करके हुए बड़े मार्मिक ढंग से अपनी पीड़ा बताई है। उन्होंने कहा है कि मैं दीपावली पर सीमा पर ड्यूटी करके देश की रक्षा कर रहा हूं, किंतु गांव में मेरे परिवार को गांव के कुछ लोग परेशान कर रहे है । जिससे उनके घर के दीपावली नहीं मनाई जा रही है।
वीडियो में वह रूंधे गले से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते है। इस वीडियो की वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन सकते में आ गया । उसके बाद एसडीएम ने सफाई के अपना वीडियो वायरल किया है। जिसमे कहा गया है कि गांव में सेना के जवान से कुछ लोगों का जमीनी विवाद है। किंतु उसके परिवार को धमकाया नहीं गया है।
यह है विवाद
गांव के बाहर आबादी की जमीन पर गांव के कुछ लोग घूरा लगाते थे। बाद में गांव के युवाओं ने ऋषि मौर्य के साथ मिलकर इस स्थान को ग्रामीणों की सहमति से खाली कराया था । जिसमें रोज गांव के युवा खेलते रहे है। इस स्थान पर चार माह पूर्व गांव के एक व्यक्ति ने मोरंग और गिट्टी डाल दी। उसके बाद युवाओं ने गिट्टी मौरंग को वहां से हटा दिया।
उसके बाद बह व्यक्ति ऋषि मौर्य और अन्य के विरुद्ध मुकदमा लिखाने के लिए न्यायालय में आवेदन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग इस भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए न्यायालय और स्थानीय स्तर से ऋषि मौर्य के परिवार पर दबाव बना रहे है। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि सेना के जवान के परिवार को कोई धमकाया नहीं है। उनका परिवार सुरक्षित और खुशहाल है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- बाराबंकी: रिश्वत लेते सिपाही का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई, हुआ निलंबित
