31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती विशेष रूप से मनायेगा माध्यमिक शिक्षा विभाग, निदेशक का आदेश जारी, जानिए क्या हैं तैयारियां
अमृत विचार (एक्सक्लूसिव) लखनऊ । इस बार यूपी बोर्ड की ओर से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल कॉलेजों में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती खास तरीके से मनाई जायेगी। इसके लिए मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक सरिता तिवारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों को आदेश जारी कर दिए गये …
अमृत विचार (एक्सक्लूसिव) लखनऊ । इस बार यूपी बोर्ड की ओर से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल कॉलेजों में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती खास तरीके से मनाई जायेगी। इसके लिए मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक सरिता तिवारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों को आदेश जारी कर दिए गये हैं, कि वह कार्यक्रम की तैयारियां सभी जिलों मे करायें। उन्होंने बताया कि कॉलेजों में सभी तैयारियां समय से पूरी हो सके इसका विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।
सुबह सात से 8 बजे तक होगा दौड़ का आयोजन
निदेशक ने बताया कि 31 अक्टूबर 2022 सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष रूप में मनाया जाएगा। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को जनपद के सभी माध्यमिक स्कूलों में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अपनी सुविधा के अनुरूप एकता दौड़(यूनिटी रन) कराए जाने के दिए गए निर्देश दिए गये हैं। सम्भव हो तो अभिभावकों व स्थानीय लोगों को भी एकता दौड़ में करने के लिए कहा गया है। इस एकता दौड़ के प्रारम्भ या अन्त में सम्भव हो तो विद्यालय के प्रधानाचार्य या वरिष्ठ शिक्षक सरदार पटेल द्वारा राष्ट्रीय एकता के लिए दिए गए योगदान के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत करायेंगे।
सोशल मीडिया पर भी प्रचार का जोर
इस एकता दौड़ के आयोजन का विद्यालय के वेबसाइट, व्हाट्सएप्प ग्रुप,विद्यालय पत्रिका इत्यादि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा, विद्यालय में भारत को एकजुट करने में सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान पर आधारित प्रदर्शनी व वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के उक्त आयोजन की कृत कार्यवाही को दिए गए लिंक पर कार्यक्रम के बारे में अवगत भी कराना होगा।
फोटो भी करने होगे अपलोड
31 को होने वाले कार्यक्रम के बारे में फोटोग्राफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपलोड करने का भी निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए शिक्षा सभी मण्डलों के जेडी व जिला विद्यालय निरीक्षकों को राष्ट्रीय एकता दिवस के विशेष आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से अपलोड कराने होंगे।
कोट–
जेडी माध्यमिक के नेतृत्व में तैयारियां की जा रही हैं। मंडल में 31 अक्टूबर को कार्यक्रम की सफलता के लिए भी तैयारी हो रही हैं। लखनऊ मंडल के सभी जनपदों में भी जेडी की ओर से दिशा निर्देश दिए गये हैं।
– डॉ दिनेश कुमार मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी,जेडी कार्यालय
