लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पतंगबाजी में दिखाई अपनी प्रतिभा
लखनऊ। लखनऊ में मंगलवार को जमघट के मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी की तस्वीरों वाली पतंगे उड़ती हुई दिखाई दी। वहीं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी लक्ष्मण मेला मैदान में जमघट के मौके पर हो रही पतंगबाजी की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद थी। लक्षमण मेला मौदान …
लखनऊ। लखनऊ में मंगलवार को जमघट के मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी की तस्वीरों वाली पतंगे उड़ती हुई दिखाई दी। वहीं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी लक्ष्मण मेला मैदान में जमघट के मौके पर हो रही पतंगबाजी की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद थी। लक्षमण मेला मौदान से नगर निगम और जलकल कर्मचारी संघ की ओर से अलग अलग संदेश देती हुईं सैकड़ों पतंगे उड़ाई गई। वहीं वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी, भाजपा नेता मनीष शुक्ला ने भी पतंग उड़ाई।
एक झटके में काट दी पतंग
उप मुख्यमंत्री ने पतंग उठाते हुए पेंच भी लड़ाये उन्होंने कईयों की पतंगे काट दी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में पतंगबाजी का एक अलग इतिहास है। जो हमें भाई चारे का संदेश भी देता है। वहीं ओल्ड काइट एसोसिएशन के पतंगबाज एएन कौल, गुड्डू कनौजिया, भइया भाई पतंगबाज ने उप मुख्यमंत्री का आभार जताया।
