अयोध्या: दो बाइकों में भिड़ंत, एक घायल
जाना बाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार – बीकापुर मार्ग पर सोमवार देर शाम दो बाइकों में भिड़त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर लगने के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। जानकारी के मुताबिक …
जाना बाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार – बीकापुर मार्ग पर सोमवार देर शाम दो बाइकों में भिड़त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर लगने के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम जोगेंद्र सिंह निवासी कोरो राघवपुर अपने एक साथी के साथ खरीदारी करने जाना बाजार आया था। घर लौटते समय जाना बीकापुर मार्ग के कटरा चौराहा के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में जोगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीआरबी 947 की पुलिस ने तुरंत घायल को सीएचसी तारुन भिजवाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें-हरदोई: जिले में भी दिखा सूर्यग्रहण, बंद रहे मंदिरों के कपाट
