एक्शन में ब्रिटिश PM सुनक: कई मंत्रियों को किया बर्खास्त, डोमिनिक को बनाया उप-प्रधानमंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन के प्रथम गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बन कर इतिहास रचने वाले भारतीय मूल के ऋषि सुनक को मंगलवार को सराहना और आलोचना, दोनों का सामना करना पड़ा। इस बीच ब्रिटिश पीएम का पदभार संभालने के कुछ ही घंटों बाद ऋषि सुनक ने कई मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। ये भी पढ़ें- कौन हैं ऋषि सुनक, …

लंदन। ब्रिटेन के प्रथम गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बन कर इतिहास रचने वाले भारतीय मूल के ऋषि सुनक को मंगलवार को सराहना और आलोचना, दोनों का सामना करना पड़ा। इस बीच ब्रिटिश पीएम का पदभार संभालने के कुछ ही घंटों बाद ऋषि सुनक ने कई मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया।

ये भी पढ़ें- कौन हैं ऋषि सुनक, जिन्होंने ब्रिटेन में रचा इतिहास… भारत से कैसे जुड़ी हैं उनकी जड़ें?

डोमिनिक राब को ब्रिटेन का उप-प्रधानमंत्री बनाया
डोमिनिक राब को ब्रिटेन का उप-प्रधानमंत्री और न्याय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। हालांकि जेरेमी हंट ब्रिटेन के वित्त मंत्री बने रहेंगे। ऋषि सुनक ने यूके के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कई मंत्रियों को पद छोड़ने के लिए कहा है। कई मंत्री अब तक नए पीएम को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं।

रीस-मोग का इस्तीफा 
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ऋषि सुनक अपनी नई टॉप टीम बनाने से पहले कैबिनेट के पुराने लोगों को निकाल रहे हैं। इसी के चलते जैकब रीस-मोग ने सरकार से इस्तीफा दे दिया। रीस-मोग ने व्यापार सचिव के रूप में पद छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक रीस-मोग को पहले से ही पता था कि उन्हें कैबिनेट से निकाल दिया जाएगा इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया।

बता दें कि मंत्रियों को बर्खास्त करने से पहले ही सुनक ने इस बात के संकेत दिए थे। दरअसल उन्होंने साफ लहजों में कहा था कि उन्हें पुराने लोगों द्वारा की गई गलतियों को सुधारने के लिए चुना गया है। सुनक ने किंग चार्ल्स द्वितीय के साथ बैठक के एक घंटे के भीतर अपने वादे को पूरा करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा था कि बिना किसी देरी के “काम तुरंत शुरू होगा”।

इससे पहले भारतीय मूल के सुनक ने महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ मुलाकात की। सुनक को सोमवार को कंजरवेटिव पार्टी का नेता चुना गया था। वह 210 वर्षों में ब्रिटेन के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं। ब्रिटेन में मंगलवार को सुनक हर अखबार के प्रथम पृष्ठ की प्रमुख खबर रहे।

ये भी पढ़ें- ‘ऋषि सुनक का प्रधानमंत्री बनना ‘ ब्रिटिश हिंदुओं के लिए ओबामा क्षण’ जैसा’

संबंधित समाचार