देहरादून: यहां ट्वीटर पर सीएम धामी ने गोवर्धन पर लोगों को दिया ये संदेश
देहरादून, अमृत विचार। गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का पर्व पर सीएम पुष्कर सिंह धामी व उनकी पत्नी ने गो माता की पूजा की। इस दौरान उन्होंने पत्नी संग विधि-विधान से गाय की पूजा-अर्चना की। इधर, मंदिर और घरों में भी लोगों ने गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की। साथ ही भगवान कृष्ण को …
देहरादून, अमृत विचार। गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का पर्व पर सीएम पुष्कर सिंह धामी व उनकी पत्नी ने गो माता की पूजा की। इस दौरान उन्होंने पत्नी संग विधि-विधान से गाय की पूजा-अर्चना की। इधर, मंदिर और घरों में भी लोगों ने गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की। साथ ही भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाकर आराधना की। वहीं गौ सदनों में भी गोवंश की पूजा हुई और अन्न ग्रहण कराया गया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को प्रकृति व पशुधन को समर्पित पावन पर्व गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने भी अपने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सनातन संस्कृति एवं समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय गौ माता का पूजन किया। आइए हम सभी प्रकृति हितैषी, पशुधन प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण की परंपराओं के संवर्धन हेतु संकल्पित हो।’
