ऑस्ट्रेलियाई बीमा कंपनी के 40 लाख ग्राहकों का डेटा हैक, सरकार ने उठाया कड़ा कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनी ‘मेडिबैंक’ ने बुधवार को कहा कि एक साइबर अपराधी ने उसके सभी 40 लाख ग्राहकों का निजी डेटा हैक कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ऐसा कानून लेकर आई है जिसके तहत उन कंपनियों पर अब अधिक जुर्माना लगेगा जो अपने ग्राहकों की निजी जानकारियों की रक्षा …

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनी ‘मेडिबैंक’ ने बुधवार को कहा कि एक साइबर अपराधी ने उसके सभी 40 लाख ग्राहकों का निजी डेटा हैक कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ऐसा कानून लेकर आई है जिसके तहत उन कंपनियों पर अब अधिक जुर्माना लगेगा जो अपने ग्राहकों की निजी जानकारियों की रक्षा नहीं कर पाएंगी। मेडिबैंक ने कहा कि बड़ी संख्या में स्वास्थ्य दावों के आंकड़ों तक भी अपराधी की पहुंच बन गई थी।

इस बारे में पुलिस को हफ्तेभर पहले जानकारी दी गई थी और तब कंपनी के शेयरों के लेनदेन पर रोक लगा दी गई थी। पुलिस को जानकारी दी गयी थी कि एक ‘अपराधी’ ने कंपनी से संपर्क कर उपभोक्ताओं के चोरी किये गये निजी आंकड़ों को जारी करने के ऐवज में पैसों की मांग की है और हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के रोगों और उपचारों की जानकारी सार्वजनिक करने की कथित धमकी दी है।

कंपनी ने पहले कहा था कि यह सेंधमारी उसकी अनुषंगी एएचएम तथा विदेशी छात्रों तक सीमित है। मेडिबैंक के मुख्य कार्यकारी डेविड कोजकार ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी जांच में अब पता चला है कि इस अपराधी ने हमारे सभी निजी स्वास्थ्य बीमा ग्राहकों के व्यक्तिगत आंकड़ों और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य दावों संबंधी डेटा तक सेंध लगा दी थी।’’ उन्होंने ग्राहकों से माफी मांगी।

ये भी पढ़ें:- फ़िलीपीन्स में कांपी धरती महसूस किए गए भूकंप के झटके, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद

संबंधित समाचार