बहराइच: महिला की हत्या का आरोपी दबोचा, चोरी करने के दौरान हुई थी वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के भगवानपुर करिंगा गांव निवासी महिला की 10 दिन पूर्व अंजाने में हत्या हो गई थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अंजाने में चोरी के इरादे से वृद्ध महिला की हत्या हो गई थी। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के …

रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के भगवानपुर करिंगा गांव निवासी महिला की 10 दिन पूर्व अंजाने में हत्या हो गई थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अंजाने में चोरी के इरादे से वृद्ध महिला की हत्या हो गई थी।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवान पुर करिंगा गांव निवासी सोनू देवी की 10 दिन पूर्व हत्या हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि महिला की मौत के मामले में मारपीट, गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ और जांच में पता चला कि गोकुलपुर गांव निवासी दिलीप सिंह पुत्र बेचू सिंह द्वारा महिला को मारा और था। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला की हत्या करने के बजाए चोरी के इरादे से गया था। चोरी के दौरान महिला पर जोर से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह और लक्ष्मण गौड़ की टीम ने बुधवार को नथुनिया मोड़ के पास से दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें-Kerala: राज्यपाल ने की वित्तमंत्री पर कार्रवाई की मांग, CM विजयन ने आरोपों को किया खारिज

संबंधित समाचार