Thank God Box Office: दिवाली पर अजय देवगन नहीं दिखा पाए दम, पहले दिन किया इतना कलेक्शन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की पारिवारिक कॉमेडी फिल्म ‘थैंक गॉड’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब आठ करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें- Ram Setu Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, पहले दिन कमाए इतने …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की पारिवारिक कॉमेडी फिल्म ‘थैंक गॉड’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब आठ करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- Ram Setu Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, पहले दिन कमाए इतने करोड़
फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिका में हैं। ‘थैंक गॉड’ मंगलवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन ‘मस्ती’ और ‘धमाल’ जैसी फिल्में बनाने वाले इंद्र कुमार ने किया है।
#ThankGod relied completely on spot bookings on the biggg #Diwali holiday… Although Day 1 biz is not proportionate with the names attached, the biz gathered speed towards evening onwards… Needs to grow/jump in the long, *extended* weekend… Tue ₹ 8.10 cr. #India biz. pic.twitter.com/7HtlROJmiU
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 26, 2022
फिल्म के निर्माताओं ने मीडिया में एक वक्तव्य जारी कर रिलीज के पहले दिन भारत में कमाई के बारे में जानकारी दी। निर्माताओं ने बयान में कहा, ‘‘रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की है।’’
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया एक्शन से भरपूर वर्कआउट वीडियो, फैन्स ने की फिटनेस की तारीफ
