अमरोहा : मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश और सिपाही घायल, तमंचा व कारतूस बरामद
अमरोहा/सैदनगली, अमृत विचार। ढक्का मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग क दी। मुठभेड़ के दौरान गोकशी के मामले में एक लाख के इनामी आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। सिपाही के …
अमरोहा/सैदनगली, अमृत विचार। ढक्का मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग क दी। मुठभेड़ के दौरान गोकशी के मामले में एक लाख के इनामी आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। सिपाही के भी हाथ में गोली लग गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
यह घटना थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ के पास जंगल की है। बुधवार दोपहर पुलिस ढक्का मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा किया तो उनकी बाइक जंगल में फिसल कर गिर गई। जिसमें एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
सूचना के बाद सीओ अभिषेक यादव व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई जिससे वह घायल हो गया। इस दारौन उसका दूसरा साथी मौके पर से फरार हो गया। मुठभेड़ में सिपाही राहुल ढाका भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश व गोकशी के मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नावेद उर्फ चुन्दा निवासी मियां सराय जिला संभल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने कांबिंग की। पुलिस ने घायल बदमाश से दिल्ली से चोरी हुई एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश शातिर अपराधी है। जिस पर एक लाख का इनाम घोषित था। पूछताछ में पता चला है कि इस पर लूटपाट, हत्या, गोकशी, पुलिस मुठभेड़ जैसे-संगीन 43 मुकदमे दर्ज हैं। मुरादाबाद मंडल समेत नोएडा में भी घटनाओं को अंजाम देता था। इनामी बदमाश आदमपुर थाना क्षेत्र से भी वांछित चल रहा था। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
चंदनपुर में हुई गोकशी का भी आरोपी था चुंदा
सैदनगली। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि 30 अगस्त को रहरा थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर में हुई गोकशी के मामले में आरोपी नावेद उर्फ चुंदा पर मुकदमा दर्ज था। इसके साथियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस को इस आरोपी की तलाश थी। एडीजी बरेली ने इस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश चुदा का गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: पंचायत ने जारी किया जिंदा महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र, मास्टरमाइंड के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
