बरेली: सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाकर दी जान
बरेली, अमृत विचार। सिक्योरिटी गार्ड ने कमरे में बंद होकर पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिवार के लोग जब उन्हें जगाने पहुचे तो उनका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद …
बरेली, अमृत विचार। सिक्योरिटी गार्ड ने कमरे में बंद होकर पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिवार के लोग जब उन्हें जगाने पहुचे तो उनका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें अधेड़ ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है।
कोतवाली इलाके के सिविल लाइंस में विश्वनाथ मंदिर के पास रहने वाले महिपाल मौर्य (55) आर्मी से सेवानिवृत थे। रिटायर होने के बाद वह एक बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। उनका बेटा नितिन मौर्य रेलवे कर्मचारी है। शुक्रवार सुबह काफी देर तक महिपाल कमरे से बाहर नहीं आए तो उनकी बहू जगाने के लिए पहुंची। जहां उन्होंने देखा कि महिपाल का शव पंखे से लटका हुआ है।
बहू ने अपने पति और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर की तलाशी के समय पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
