निजी मदरसों के की जांच के मामले में अब मायावती भी आई आगे, ट्वीट कर सरकार की नियत पर उठाये सवाल
अमृत विचार लखनऊ। योगी सरकार के आदेश पर राजधानी सहित प्रदेश भर में मदरसों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बसपा सुप्रीमों ने सरकार की नियत पर सवाल उठाया है। उन्होंने इस संबंध में बुधवार को एक ट्ववीट करते हुए लिखा है कि प्रदेश में निजी मदरसों की संख्या 7500 से अधिक है। …
अमृत विचार लखनऊ। योगी सरकार के आदेश पर राजधानी सहित प्रदेश भर में मदरसों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बसपा सुप्रीमों ने सरकार की नियत पर सवाल उठाया है। उन्होंने इस संबंध में बुधवार को एक ट्ववीट करते हुए लिखा है कि प्रदेश में निजी मदरसों की संख्या 7500 से अधिक है। यह जानकारी राज्य सरकार द्वारा कराए गए सर्वे से मिली है। गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे गरीब बच्चों को तालीम देने में लगे हैं। ये सरकार पर बोझ नहीं बनना चाहते तो सरकार इनमें दखल क्यों दे रही है। सरकारी मदरसा बोर्ड के मदरसों के शिक्षक व स्टाफ के वेतन आदि के लिए बजट प्रावधान के लिए खास तौर से सर्वे कराया जाता है। हालांकि बसपा सुप्रीमों का ये बयान पालीटिकल एंगल से भी जोड़ा जा रहा है। दरअसल आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां मुस्लिम वोटों का साधने लगी हैं।
1. यूपी सरकार द्वारा विशेष टीम गठित करके लोगों के चन्दों पर आश्रित प्राइवेट मदरसों के बहुचर्चित सर्वे का काम पूरा, जिसके अनुसार 7,500 से अधिक ’गैर-मान्यता प्राप्त’ मदरसे गरीब बच्चों को तालीम देने में लगे हैं। ये गैरसरकारी मदरसे सरकार पर बोझ नहीं बनना चाहते तो फिर इनमें दखल क्यों?
— Mayawati (@Mayawati) October 26, 2022
2. जबकि सरकारी मदरसा बोर्ड के मदरसों के टीचर व स्टाफ के वेतन आदि के लिए बजट प्रावधान हेतु खास तौर से सर्वे कराया जाता है, तो क्या यूपी सरकार इन प्राइवेट मदरसों को अनुदान सूची में शामिल करके उन्हें सरकारी मदरसा बनाएगी? बीएसपी सरकार ने 100 मदरसों को यूपी बोर्ड में शामिल किया था।
— Mayawati (@Mayawati) October 26, 2022
