शाहजहांपुर: कृष्णा नगर मंदिर की प्रभातफेरी का तारीन टिकली में हुआ भव्य स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कृष्णा नगर मंदिर कमेटी की ओर से कार्तिक मास में शुरू की गई प्रभातफेरियों की श्रंखला जारी है। बुधवार को प्रभातफेरी का स्वागत रितेश-गुलशन सेठी परिवार ने अपने तारीन टिकली स्थित आवास पर किया। सेठी परिवार ने लड्डू गोपाल का पुष्पवर्षा से स्वागत कर घर में भजनोत्सव का आयोजन किया, जिसमें महिलाएं …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कृष्णा नगर मंदिर कमेटी की ओर से कार्तिक मास में शुरू की गई प्रभातफेरियों की श्रंखला जारी है। बुधवार को प्रभातफेरी का स्वागत रितेश-गुलशन सेठी परिवार ने अपने तारीन टिकली स्थित आवास पर किया। सेठी परिवार ने लड्डू गोपाल का पुष्पवर्षा से स्वागत कर घर में भजनोत्सव का आयोजन किया, जिसमें महिलाएं और पुरुष भावविभोर होकर झूमते रहे।
बुधवार सुबह तड़के मंदिर से लड्डू गोपाल के साथ हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की भजन पर थिरकते-झूमते श्रद्धालु क्षेत्र का भ्रमण करते हुए तारीन टिकली पहुंचे, जहां प्रभातफेरी का जोरदार स्वागत और पूजन वंदन किया गया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: जेल में जादू देख रोमांचित हुए बंदी, हंस-हंसकर हुए लोटपोट

इसके बाद श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा बांके बिहारी जी और राधा रानी के सुंदर भजन सुनाकर उनका गुणगान किया गया। हरवंश सचदेव द्वारा गणेश वंदना से भजनोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके बाद नितिन ने ऐसा क्या काम किया हमने तेरा, हरीश बजाज ने हरि नाम का सुमिरन किया करो, अनिल कक्कड़ ने तेरे नैना दे प्यालियाँ चो जरा पीती, पार्थ ने छीन ले हंस के सबका ये मन सखी री, शिवांश ने राधा रानी मेरे साथ है तो डरने की क्या बात है, रविंद्र मिश्रा ने मेरा छोड़ दे दुपट्टा नंदलाल सांवरे, अर्चित ने कमली श्याम दी कमली, मनमोहन अरोरा बिट्टू ने मेरे बांके बिहारी का दरबार बड़ा सोहणा है, अंकित सचदेव ने जहां ले चलोगे वहीं मैं चलूंगा, नवीन सचदेव ने तेरा दर मिल गया हमको सहारा हो तो ऐसा हो आदि भजन प्रस्तुत किए।

भजनोत्सव के समापन पर सभी ने फूलों की होली खेली और जमकर नृत्य किया। मंदिर कमेटी की ओर से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट विजय तुली और संजय सेठी ने सेठी परिवार को प्रदान की। इस अवसर पर कमलेश सचदेव, देवेंद्र खुराना, प्रेम नारंग, सुनील गुप्ता, संजय कक्कड़, नितेश सेठी, रोहिताश्व सचदेव, संजीव मिश्रा, अंबिका सचदेव, सुनीता कक्कड़, रुचि गुप्ता, मोहनलाल, विवेक गुप्ता, श्रेय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: भट्टे की चिमनी से गिरकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार