लखनऊ में बुधवार को कोविड के मिले पांच मरीज, जानिए एक्टिव केसों की संख्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर अब काफी कम हो गई है। यहां हर दिन पांच से 6 मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि शहर में 5 कोविड रोगी पाये गये, जिसमें 3 पुरूष एवं 2 महिला रोगी है। उन्होंने कहा राहत की …

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर अब काफी कम हो गई है। यहां हर दिन पांच से 6 मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि शहर में 5 कोविड रोगी पाये गये, जिसमें 3 पुरूष एवं 2 महिला रोगी है। उन्होंने कहा राहत की बात ये है कि 8 व्यक्ति कोविड संक्रमण से स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होने कहा कि जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 46 है। आज चिनहट-2, आलमबाग-1, अलीगंज-1, सिल्वर जुबली-1 कोविड धनात्मक रोगी मिले हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज