लखनऊ में हर दिन घट-बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, सीएमओ ने कहा बचाव जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार घट बढ़ रही है। कभी 40 तो कभी ये संख्या 20 मरीजों की हर दिन हो रही है। इधर अक्टूबर माह में सबसे अधिक केस देखने को मिले हैं। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बुधवार को अमृत विचार से बातचीत में कहा कि अभी डेंगू से …

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार घट बढ़ रही है। कभी 40 तो कभी ये संख्या 20 मरीजों की हर दिन हो रही है। इधर अक्टूबर माह में सबसे अधिक केस देखने को मिले हैं। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बुधवार को अमृत विचार से बातचीत में कहा कि अभी डेंगू से बचाव जरूरी है। उन्होंने कहा जारी गाइडलाइन का पालन करते रहना होगा। बुधवार को यहां 21 डेंगू रोगी पाए गये। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के तहत चंदन नगर 3, सिल्वर जुबली 2, इंदिरा नगर 3 ,चिनहट 3, टूडियागंज 2, अलीगंज 2 सरोजिनी नगर 3, मोहनलालगंज 2, एनके रोड 1, में केस पाए गए। आज लगभग 415घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल “3” घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।

लार्वा रोधी रसायन का हो रहा छिड़काव
सीएमओ ने बताया कि नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों/भवनों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया। क्षेत्रीय जनता को घर के आस-पास पानी जमा न होने, पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें, हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ़ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ़ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने एवं मच्छरदानी में रहने तथा डेंगू एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु “क्या करें, क्या न करें” सम्बंधित स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय
– वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे।
– अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे।
– प्रत्येक सप्ताह कूलर का पानी बदले, कूलर आदि में ज़्यादा दिनों तक पानी जमा न होने दे।
– घरो और होटल के वाटर टैंक में लार्वीवोरस फिश का उपयोग करे।
– बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले।

स्वयं से इस तरह करें बचाव के उपाय
– सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे।
– दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करे।
– घर मे या घर के आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे।
– बुखार होने पर स्वंय से दवा न करे, चिकित्सक के परामर्श के उपरान्त ही दवा का उपयोग करें।

संबंधित समाचार