हमीरपुर: जादूटोना के जरिए जेवर हड़पने में तांत्रिक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। थाना ललपुरा के सहुरापुर गांव में पिछले छह अक्तूबर को बीमार बेटे को जादूटोना के जरिए ठीक करने के लिए दो तांत्रिक महिला के गहने ले उड़े। इस मामले में पुलिस ने फतेहपुर जनपद निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस …

हमीरपुर, अमृत विचार। थाना ललपुरा के सहुरापुर गांव में पिछले छह अक्तूबर को बीमार बेटे को जादूटोना के जरिए ठीक करने के लिए दो तांत्रिक महिला के गहने ले उड़े। इस मामले में पुलिस ने फतेहपुर जनपद निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

सहुरापुर निवासी रजवा पत्नी सियाराम ने पुलिस को बताया कि पिछले छह अक्तूबर को घर में जादू टोना व झाड़फूंक करने दो तांत्रिक आए। वह कहने लगे कि उसके लड़के कि तबियत खराब रहती है। घर में रखा जेवर ले आओ। फूंक लगाकर उसकी पोटली बना देंगे और उसे रखकर पूजा-पाठ करना। आठ-दस दिन बाद उस पोटली को खोलना, तब उसके बेटे की तबियत बिल्कुल सही हो जाएगी।

उनके कहने के अनुसार घर में रखे तीन लाकेट, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी बृजबाला दे दिया। तो आरोपियों ने कहा जेवर में फूंक लगा दिया है। अब इसे पूजा वाले स्थान पर रख दे। उनके कहने पर कपड़े में लपेट कर पूजा वाले स्थान पर रख दिया। करीब 10 दिन बाद खोलकर देखा तो उसमें कंकड़ व गिट्टी निकली। तब उसकी समझ आया कि पोटली में रखा जेवर वह दोनों संदिग्ध नफीस और नूर मोहम्मद आपस में ले रहे थे, जिनमें से नूर मोहम्मद की मोबाइल नंबर 8737956924 लिखी पर्ची वहीं घर में छूट गई थी उसमें मिल गई।

दोनों संदिग्ध सोने की तीन लाकेट, एक मंगलसूत्र व एक जोड़ी बृजबाला धोखे से चुरा ले गए। पिछले 24 अक्तूबर को महिला की तहरीर पर थाना ललपुरा पुलिस ने नूर मोहम्मद व नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उपनिरीक्षक रामेश्वर प्रताप सिंह ने 25 अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी नूर मोहम्मद निवासी ग्राम अफोई थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की गई एक जोड़ी बृजबाला व मगलसूत्र के चार अदद मूंगे पीली धातु के बरामद की है। वहीं दूसरे आरोपी नफीस निवासी ग्राम थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेपुर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-लखनऊ में हर दिन घट-बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, सीएमओ ने कहा बचाव जरूरी

संबंधित समाचार