मुरादाबाद: किशोर से आठ लोगों ने दुष्कर्म कर बनाई वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कुंदरकी। किशोर के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म कर वीडियो बना ली और लगातार इस बात को लेकर डराकर कर दुष्कर्म करते रहे। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। जबकि दो किशोरों का भी …

अमृत विचार, कुंदरकी। किशोर के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म कर वीडियो बना ली और लगातार इस बात को लेकर डराकर कर दुष्कर्म करते रहे। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। जबकि दो किशोरों का भी चालान कर दिया।

पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसके पुत्र के साथ कुछ लड़कों ने गंदी हरकतें की हैं। तुम्हारे बेटे की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। उसने किसी के मोबाइल पर वीडियो देखी है।

तब उसने अपने बेटे से इस बारे में पूछा तो वह रोने लगा। उसके बेटे की उम्र 13 वर्ष है। उसने रोते हुए बताया कि गांव के युवक अजहरुद्दीन, नूरेन, सिमरान और शारिक व चार किशोर उसके साथ गलत काम करते हैं और दो माह से वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसको बार-बार बुलाकर दुष्कर्म करते चले आ रहे हैं।

डर और शर्म की वजह से उसने यह बात पिता को नहीं बताई। पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है, जिसमें बुधवार को पुलिस ने एक आरोपी नूरेन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। उनको भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

संबंधित समाचार