2024 में देश की तकदीर लिखेंगे युवा मतदाता : जितेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगवानपुर/मुरादाबाद/अमृत विचार। कस्बा के एक बैंक्वेट हॉल में केन्द्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने लोक सभा चुनाव को लेकर युवाओं में जोश भरा। कहा कि 2024 में पार्टी के पक्ष में 14 करोड़ मत एक साथ पड़ जाएं तो हमें सरकार बनाने के लिए किसी और वर्ग के वोटों की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कार्यकर्ताओं …

अगवानपुर/मुरादाबाद/अमृत विचार। कस्बा के एक बैंक्वेट हॉल में केन्द्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने लोक सभा चुनाव को लेकर युवाओं में जोश भरा। कहा कि 2024 में पार्टी के पक्ष में 14 करोड़ मत एक साथ पड़ जाएं तो हमें सरकार बनाने के लिए किसी और वर्ग के वोटों की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कार्यकर्ताओं के सहयोग से संभव है। भाजपा ने कश्मीर में धारा 370 को हटाया है। केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिसे सरकार बहुत जल्द लागू करने वाली हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पहले से ही भाजपा में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्हीं के दम पर भाजपा की सरकार बनीं है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। इस बार लगभग 14 करोड़ युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन युवा मतदाताओं के लिए गौरव की बात है कि जो अपना पहला वोट उस समय डालेंगे, जहां देश के प्रधानमंत्री मोदी हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक अपना वोट बनवाने की अपील की।

सभा में विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी, जिलाध्यक्ष राजपाल चौहान ने कहा कि इस बार हम लोगों को सभी सीटों पर कमल का फूल खिलाने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़नी होगी। नगर कमेटी के युवा अध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री को माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। अन्य जगहों के कार्यकर्ताओं ने भी केन्द्रीय मंत्री को गुलदस्ते भी भेंट किए अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने की तथा संचालन चकित चौधरी ने किया है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू, मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह सैनी, सुरेश कुमार प्रजापति, सुन्दर लाल बहेलिया ने मुख्य रूप से अपनी बात कही। कार्यक्रम में मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने निकाय चुनाव को लेकर किया मंथन
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ निकाय चुनाव को लेकर मंथन किया। उन्होंने हर बूथ पर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। श्री सिंह ने जिला कार्यालय पर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां युवाओं को पार्टी से जोड़ने की अपील की। वहीं निकाय चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। इससे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री का पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण पंडित, विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी, लोकसभा चुनाव प्रभारी अशोक पाल, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, हरज्ञान सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार सैनी,फैजी नकवी, पंडित हर्ष शर्मा, जीवन सिंह पाल, सुंदर लाल बहेलिया, डाॅ. शौकीन अहमद, बलधारी सिंह युवा मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: किशोर से आठ लोगों ने दुष्कर्म कर बनाई वीडियो

संबंधित समाचार