सलमान खान की वापसी, Bigg Boss16 की शूटिंग करेंगे शुरू
मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान डेंगू से उबर गए हैं और जल्द ही वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस16’ की शूटिंग फिर शुरू करेंगे। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी। सलमान 2010 से रियलिटी शो बिग बॉस की मेजबानी कर रहे हैं। पिछले सप्ताह उन्हें डेंगू हो गया था और इसलिए वह शो के …
मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान डेंगू से उबर गए हैं और जल्द ही वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस16’ की शूटिंग फिर शुरू करेंगे। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी। सलमान 2010 से रियलिटी शो बिग बॉस की मेजबानी कर रहे हैं। पिछले सप्ताह उन्हें डेंगू हो गया था और इसलिए वह शो के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड की शूटिंग नहीं कर पाए थे।
ये भी पढ़ें:-Thank God Box Office: दिवाली पर अजय देवगन नहीं दिखा पाए दम, पहले दिन किया इतना कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालाब ठीक हो रहे हैं। अभी थोड़ी कमजोरी है, लेकिन डेंगू से उबर गए हैं। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो से जुड़े सूत्र ने बताया कि अभिनेता बृहस्पतिवार को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड की शूटिंग करेंगे। सूत्र ने कहा कि प्रोगामिंग टीम को बताया गया है कि सलमान शुक्रवार व शनिवार के एपिसोड के लिए आज दोपहर को शूटिंग करेंगे।
इस एपिसोड में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी फिल्म फोन भूत का प्रचार करते नजर आएंगे। सलमान की गैर-हाजिरी में फिल्मनिर्माता करण जौहर ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड की मेजबानी कर रहे थे।
ये भी पढ़ें:-Ram Setu Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, पहले दिन कमाए इतने करोड़
