वाराणसी जिला अदालत में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई हुई पूरी, जानें कब आएगा फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी केस को लेकर आज गुरुवार को वाराणसी के जिला अदालत में सुनवाई पूरी हो गई है। हालांकि कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई तक फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि श्रृंगार गौरी दर्शन मामले में कोर्ट के आदेश पर पूरे ज्ञानवापी परिसर का सर्वे हुआ था। इस सर्वे …

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी केस को लेकर आज गुरुवार को वाराणसी के जिला अदालत में सुनवाई पूरी हो गई है। हालांकि कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई तक फैसला सुरक्षित रख लिया है।

बता दें कि श्रृंगार गौरी दर्शन मामले में कोर्ट के आदेश पर पूरे ज्ञानवापी परिसर का सर्वे हुआ था। इस सर्वे में ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में कथित शिवलिंग मिला था। इसी दावे वाले शिवलिंग पर पूजन के अधिकार और गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी याचिका किरण सिंह की ओर से फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज महेंद्र कुमार पांडे की बेंच में दी गई थी। आज इस मामले में फैसला दोपहर बाद आ सकता है

यह भी पढ़ें:-ज्ञानवापी में मिले कथित ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग नहीं होगी, वाराणसी कोर्ट ने दिया ऑर्डर

संबंधित समाचार