अयोध्या: भगवान चित्रगुप्त के दुग्धाभिषेक के बाद हुई कलम पूजा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जिले के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को कायस्थ बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त की विधि विधान से पूजा की। विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त का पूजन अर्चन के साथ ही कलम और दवात की पूजा की गई। अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भी पूजन उत्सव बड़े ही धूमधाम …

अयोध्या, अमृत विचार। जिले के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को कायस्थ बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त की विधि विधान से पूजा की। विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त का पूजन अर्चन के साथ ही कलम और दवात की पूजा की गई। अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भी पूजन उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे भगवान चित्रगुप्त का दुग्धाभिषेक कर सामूहिक कलम दवात का पूजन, हवन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद रहे। श्री उपाध्याय ने भी हवन में आहुतियां डालीं।

इस मौके पर भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री व अयोध्या नगर निकाय के संयोजक कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थ समाज दीपावली की रात पूजन-अर्चन करने के बाद अपनी कलम बंद करता है। तीसरे दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने के बाद ही कलम उठाता है। इस अवसर पर श्री धर्म हरि चित्रगुप्त मंदिर की संस्था कायस्थ धर्म सभा के अध्यक्ष सतीश सहाय, उपाध्यक्ष विश्वदीपक, सत्येंद्र, हरिमोहन, सुशील,चंद्रकांत, संजीव वर्मा, दिव्यांश, ओम भास्कर, महिला अध्यक्ष पल्लवी वर्मा, शिप्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: कछुए की पीठ पर पहुंचा मोदी का दान किया ‘यंत्र’

संबंधित समाचार